वरीय पत्रकार सह रंगकर्मी का हुआ निधन पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता व कलाकारों में शोक


 पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-

डेहरी।रोहतास

शहर के न्यू एरिया निवासी पत्रकार कृष्ण किसलय का निधन रविवार की देर शाम उनके आवास पर हुई। निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार व रंगमंच से जुड़े कलाकार व सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बताते चलें कि स्वर्गीय कृष्ण किसलय शहर के न्यू एरिया का निवासी है। जो 80 के दशक से डेहरी शहर से पत्रकारिता की शुरुआत की। बिहार उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में रह कर पत्रकारिता के कई उच्चे मुकाम भी हासिल किए थे। साथ ही जिले की चर्चित नाप्य संस्था,अभिनव कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। इसके अलावे सोन कला केंद्र, चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट समेत अन्य संगठन से जुड़े थे। परिजनों के अनुसार गत डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण की चपेट में थे। हालांकि 10 दिन पूर्व उनकी हालत ठीक हो गई थी। किंतु इलाज के क्रम में ही रविवार की देर शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकार गया प्रसाद,जग नारायण पांडे,चंद्रगुप्त मेहरा समेत अन्य पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है वहीं अभिनव कला संगम के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा,निदेशक प्रोफेसर रणवीर सिंह ने शोक संदेश में कहा कि कृष्ण किसलय का निधन पत्रकार जगत के साथ-साथ कला प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में कोषाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव,संजय सिंह बाला,दीपक कुमार,रामकृष्ण शर्मा,मनोज अज्ञानी,प्रमोद सिंह,सरोज उपाध्याय,मुन्ना सिंह,कुंदन यादव,संजय यादव,सीमल सिंह,इंद्र कुमार बाघा,संतोष,नीरज,नंदन कुमार,विनय मिश्रा,शंभू गुप्ता समेत अन्य शामिल थे। वहीं स्टेशन रोड में चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने मृतक के आत्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनसे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में अध्यक्ष डॉ उदय सिन्हा,संरक्षक डॉ रागिनी सिन्हा,पार्षद सह महासचिव काली बाबू, सचिव कमल सिन्हा,राजीव रंजन सिंहा,डॉ मालिनी राय,विकास सिन्हा,श्रवण अटल,एमएनपी सिन्हा,मनीष सिंहा समेत अन्य शामिल थे।