मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारुण (औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के कुमार लाइन होटल के पास नेशनल हाईवे के उत्तरी लाइन पर आम व आनार से भरी हुई बोलेरो वाहन चोरी होने से बारूण में चर्चा के विषय बना रहा। चर्चा और भी तेज तब हो गई जब चोरी की माल व अभियुक्त बारूण थानाक्षेत्र से ही बरामद हुआ। बारूण थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना रविवार की है। बताया कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के कुदवां गांव के निवासी बोलेरो पिकअप वाहन का चालक संतोष यादव लिखित आवेदन देकर बारूण थाना में शिकायत किया। बताया कि बोलेरो पिकअप जिसका नंबर यूपी 65 डीटी 8669 है, से आम और अनार से भरी बोलेरो पिकअप वाहन को बारुण थाना क्षेत्र के कुमार लाइन होटल के पास नेशनल हाईवे के उतरी लेन पर गाड़ी खड़ा कर चालक शौच करने के लिए चला गया। जब चालक वापस आया तो देखा कि उसकी गाड़ी गायब है। बहुत खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका, तो चालक ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की। सुचना मिलते ही बारूण थाना अध्यक्ष राजकुमार ने अपने साथ एएसआई विरेंद्र कुमार,अर्जुन राम व पुलिस बल के साथ त्वरित कारवाई करते हुए लगातार छापामारी करते रहे। गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे दिन बारूण थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के निवासी उपेंद्र कुमार सिंह के घर से फल के साथ वाहन को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फल वाहन के साथ-साथ उपेंद्र कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर थाने लाई गई और पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उपेंद्र कुमार सिंह ने चोरी की मामले को स्वीकार की और जहां-जहां फल और अनार छुपाया था उसके निशानदेही पर पुलिस ने फल को बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि 80 कैरेट कच्चा आम में से 76 कैरेट आम और 20 पेटी अनार में से 8 पेटी अनार को बरामद किया है। बरामद फल को चालक के जिम्मे कर दी गई है। मामले को लेकर प्राथमिकी करते हुए अभियुक्त उपेंद्र कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया है।
