मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के बरूआ पुल के पास सोमवार के सुबह खैरा गांव से होते हुए बारूण आने के दौरान एक स्वराज कम्पनी का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर पलटने की जानकारी होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर खैरा गांव से तेज गति में नेशनल हाईवे दो की डिवाइडर पार कर रही थी कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर नहर में कुदने से पहले ही चालक कुद कर अपनी जान बचा कर भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर वहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
