एक महीने में दो युवकों की शव पेड़ से लटकते देख गांव में सनसनी ।




 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

दरिहट। रोहतास 

जिले के अकोढ़ी गोला प्रखंड सह थाना क्षेत्र के बांक गांव के नहर के समीप दिन शनिवार को एक 45 वर्षीय अधेड़ युवक का शव पेड़ से लटकते मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते शव की सूचना अकोढ़ी गोला थाना को दिया तो मौके पर थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार पहुंचकर लटकते शव को पेड़ से उतारा और पहचान करने की कोशिश किया। वही प्रभात कुमार ने बताया कि 45 वर्षीय मृतक धनंजी सिंह जो कि काराकाट थाना क्षेत्र के देव परसड़ के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शव का पहचान कर परिजनों को बता दिया गया है। वही कुछ घंटे बाद ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लगे। वही अकोढ़ी गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत मृतक के परिवार को सौंप दिया जाएगा। वही घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पिछले माह (10 म‌ई) भी बांक गांव के निवासी अमरेंदर शाह के 16 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार का शव भी अकोढ़ी गोला स्थित प्रेम नगर हाई स्कूल के मैदान में बरगद के पेड़ से लटकते मिला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र में क्राइम का स्तर बढ़ता जा रहा है लेकिन प्रशासन मुस्तैद नहीं दिख रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि यदि प्रशासन मुस्तैद रहती है तो ऐसी घटना नहीं होते।