मांस के लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़े पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट -

शेरघाटी।डोभी 
प्रखंड अंतर्गत नीमा पंचायत के बुनियादबीघा गांव में दो पक्षो में हुऐ विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ लिया देखते ही देखते लोग आपस मे भीड़ गए और गांव के दो पक्षों में काफ़ी तनाव हो गया। जिसका मुख्य कारण मांस फेकने को लेकर हुआ था।
    घटना डोभी थाना और बाराचट्टी थाना के सीमा पर बसा है बुनियादबीघा गांव रविवार की सुबह दो पक्षों में बढ़ते तनाव को देखते हुए,
    आसपास के लोगो ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को सूचित किया गया।
    घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर एसडीओ उपेंद्र पंडित,डीएसपी प्रवेंद्र भारती व डोभी थाना के पुलिस ने पहुचकर मामले की छानबीन किया। और ग्रामीणों को समझाया गया।तदोपरांत गाँव मे पुलिस बल को तैनात कर दिया गया उक्त घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधी भी मौजूद थे।
   इस संबंध में जानकारी देते हुए शेरघाटी डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मांस फेकने को लेकर हुआ था जिसे शांत करा दिया गया,हालांकि दो पक्षों में हुए तनाव को लेकर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की गई घटना में शामिल एक युवक मोहम्मद मुर्तजा अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवम लोगों को समझा बुझा दिया गया है उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। ने बताया कि उक्त कांड में शामिल अन्य लोगों को भी चिंहित कर गिरफ्तार किया जाएगा।