अब रात में भी रौशन होगी श्मशान घाट


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास 

डालमियानगर क्षेत्र का एकमात्र शमशन जवाहर सेतु पुल के नीचे पाली रोड में है। जहां दूरदराज से परिजन मृतक को जलाने श्मशान घाट पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर रोशनी की उत्तम व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। जिससे उन्हें रात में काफी तकलीफ होती है। शहर के जाने-माने समाजसेवी स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह कुछ साल पहले जब यहां आऐ थे तो यहां पर रोशनी लगाने की बात कही थी। अब वह इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर उनके सपनों का साकार करने के लिए जाने-माने समाजसेवी व उनके बड़े पुत्र राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह व उनकी बहू अकोढ़ी गोला जिला परिषद नीतू सिंह ने उनके सपनों को साकार करने के लिए रविवार को श्मशान घाट में सोलर हाई माक्स लाइट लगाने के लिए कंडेनसर का काम आज शुरू किया है। उनके पुत्र राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि मेरे पिता पूरे डेहरी विधानसभा में गार्जियन के नाम से प्रचलित है। वह जात पात धर्म से ऊपर उठकर सभी लोगों को स्नेह और प्यार देते थे। इन्हीं स्नेह और प्यार के कारण लोग उन्हें गार्जियन कह कर बुलाते थे। मेरे पिताजी ने मुझसे श्मशान घाट में लाइट देने की चर्चा कुछ साल पहले किए थे। उनके सपनों को साकार करने के लिए यहां पर सोलर लाइट उनके तृतीय पुण्यतिथि 15 जून को लगवाया जाएगा। कोई भी श्मशान घाट में व्यक्ति पहुंचे तो उन्हें रात में भी कठिनाई न हो। दूधिया रोशनी में वह अपना कार्य कर सकें। श्मशान घाट में लोग परेशानी में ही पहुंचते हैं। ऊपर से अगर वहां अंधेरा रहा तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती है। इसलिए वहां पर उजाला देने का कार्य हम करेंगे।