झमाझम मानसून की पहली बारिश ने लाई किसानों के चेहरे पर चमक सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर परिषद का खोला पोल


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

मानसून की पहली बारिश से किसानों के चेहरे पर चमक खिल उठी है। किसान विगत कई दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी गर्मी से निजात पाते हुए मानसून की पहली बारिश से राहत की सांस ली है। मानसून की पहली बारिश किसानों को अपने खेतों की तरफ आकर्षित करने लगी है। किसान फसल बोने के लिए खेतों के तरफ गमन करना प्रारंभ कर दिए हैं। वहीं स्थानीय किसानों ने बताया कि मानसून की पहली बारिश किसानों के लिए राहत की सांस लेने वाली है। मानसून की बारिश का इंतजार हम किसान लोग पिछले कई दिनों से कर रहे थे। वही नगर परिषद क्षेत्र में कुछ ही घंटे बारिश होने के बाद सफाई को लेकर नगर परिषद के दावा का पोल खुल गया है। मानसून की पहली बारिश से ही जगह जगह जलजमाव हो चुका है। मच्छर व जलजमाव के कारण होने वाली बीमारियों की संभावनाएं भी बढ़ गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद के साफ-सफाई पर सवाल खड़ा किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर परिषद प्रति माह साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च करती है। इसके बावजूद भी सफाई केवल कागज में सिमट कर रह गई है। धरातल पर नगर परिषद द्वारा सफाई के नाम पर दावा किया जाना बिल्कुल ही निराधार है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। यदि ऐसा नहीं होता तो मानसून की पहली बारिश में ही नगर परिषद का पोल नहीं खुल जाता। इन परिस्थितियों में यह समझा जा सकता है कि मानसून की पहली बारिश कहीं खुशी तो कभी गम लेकर कर आया है।