मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
अम्बा(औरंगाबाद):-
कुटुंबा थाना के खपिया गाँव में पूर्व का विवाद को ले जमकर मारपीट की घटना घटित हुई। घटना शनिवार को शाम में घटी। उक्त घटना में प्रथम पक्ष के जनेश्वर यादव,कैलाश यादव, गोपाल यादव व सुनील यादव घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के महेन्द्र सिंह,बंसत सिंह साकेत सिंह,धीरज कुमार,सरिता देवी,राकेश कुमार,संकेत कुमार व संतन कुमार घायल हुए। घायलों का पुलिस ने प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल कुटुंबा में कराया। घटना जानकारी मिलते हीं सर्किल इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी के नेतृत्व में अंबा थानाध्यक्ष जेके भारती कुटुंबा के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद पुलिस पदाधिकारी दारोगा सिंह व लालसाहेब तिवारी दल बल के साथ उक्त गांव पहुँचकर स्थिति पर नियंत्रण स्थापित किया। चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विजेंद्र चौधरी ने बताया कि महेंद्र सिंह बंसत सिंह धीरज कुमार व जनेश्वर यादव को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। मामले में दोनों ओर से परस्पर दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहली प्राथमिकी का सूचक मनोज यादव ने गाँव के सोनु कुमार,सत्येद्र सिंह,युगल सिंह,मंगल सिंह व राजू सिंह को अभियुक्त बनाया है। दूसरी प्राथमिकी के सूचक सत्येद्र सिंह ने लखन यादव,अमोद यादव,सुनील यादव,कृत यादव व मनोज यादव को नामजद कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए युगल सिंह मंगल सिंह सत्येद्र सिंह मनोज यादव व सुनील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि घटना को ले गाँव में तनाव है। पुलिस लगातार घटनाक्रम पर नजर रख रही है।
