शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

रोहतास पुलिस  पूर्ण शराबबंदी  लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/ शराब माफियाओं  के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रही है ।  
       एस पी  आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास को गुप्त सूचना मिली की डालमियानगर ओ०पी० अंतर्गत ग्राम रतु विगहा में अवैध रूप से शराब का भण्डारण कर बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष, डालमियानगर ओ०पी० को पुलिस बल के साथ भेजा गया। सत्यापन एवं छापामारी के दौरान डालमियानगर ओ०पी० क्षेत्र के ग्राम रतु विगहा पेट्रोल पंप के पिछे डोम मुहल्ला से 1. संतोष कुमार जायसवाल, पे०-शिव कुमार जायसवाल, थाना-डालमियानगर ओ०पी० 2.विकास कुमार, पे०- भुनेश्वर मिश्रा, मुहल्ला-लाला कालोनी, थाना-डिहरी नगर, दोनों जिला-रोहतास को 300ml का 250 बोतल कुल- 75 लीटर टनका देशी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। 
          रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। शराबबंदी से संबंधित कोई भी सूचना/जानकारी रोहतास पुलिस को दें। उक्त सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम/पता गुप्त रखते हुए सूचना पर त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी।