मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
गोह (औरंगाबाद ) :- गोह थाना क्षेत्र के कुरमाइन गांव में रविवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर जगदीश राम की पत्नी मीना देवी 43 वर्ष की हत्या कर दी गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मीना देवी अपने घर के बाहर गेट लगा रही थी कि बगल के हलखोरी मिस्त्री के पुत्र राम प्रवेश शर्मा एवं उसके दामाद गया जिले के आंती थाना के कराई गांव निवासी रंजीत शर्मा दोनों मिलकर गेट लगाने के लिए मनाही किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। रिश्ते में ससुर और दामाद ने मिलकर महिला की पिटाई लाठी और डंडे से कर दी कुछ देर के बाद घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोह लाया। जहां चिकित्सक डॉ रणविजय कुमार सिन्हा ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि शव को बरामद कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी है। मृतक के पति जगदीश राम ने थाने में ससुर रामप्रवेश शर्मा एवं दमाद रंजीत शर्मा के साथ व अन्य दो लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। मृत महिला के परिजन का हाल रोते-रोते हाल बेहाल है।
