एबीवीपी के द्वारा युद्धस्तर पर चलाया जा रहा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान


 मयंक शास्त्री
की रिपोर्ट ;-

औरंगाबाद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश मे चलाये जा रहे मिशन आरोग्य रक्षक को औरंगाबाद  जिले में भी कार्यकर्ताओं के द्वारा जमीनी युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।औरंगाबाद जिले के प्रखंड ओबरा,दाउदनगर, अम्बा,देव,बारुण, नवीनगर,रफीगंज,मदनपुर आदि में कार्यकर्ताओं ने 32 टीम के निर्माण किया है जिसमे औरंगाबाद में दो महिला टीम बनाकर छात्राओं ने भी दम खम दिखाया। प्रत्येक टीम में 5-6 लोग रहेंगे और ये टीम के द्वारा गांव,शहर एवम मोहल्लो में थर्मल स्क्रीनिंग ऑक्सिमिटर आदि के माध्यमो से अब तक लगभग 5000 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग मापा जा चुका है। साथ ही मास्क, सेनिटाइजर, साबुन, दवाई आदि का वितरण भी किया जा रहा है। प्रदेश  प्रमुख पुष्कर अग्रवाल जिला सयोजक शुभम सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशिका ने बताया कि प्रत्येक टीम हर जगह जा कर इस अभियान के माध्यम से कोरोना को मात देने के लिए काम कर रहे हैं,जहां लोग जागरुक नही हैं वहां लोगो को कोरोना के नियमो को बताया जा रहा है। उनको मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध कराने से लेकर उसके उपयोग,महत्व और सावधानियों को भी बताया जा रहा है। बच्चो और बुजुर्गों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग का काम भी टीम कर रही है।एबीवीपी ने देश से कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए पूरे देश मे ये अभियान छेड़ रखा है। जिसमे राष्ट्रीय स्तर के अधीकारियों से लेकर पंचायत स्तर तक के अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। इस टीम में ओबरा में शिवम कुमार,विकास कुमार,मीन्तु कुमार,चन्दन कुमार,आनंद कुमार,राकेश कुमार,नीरज कुमार, अमित वही बारुण में अंजलि पाण्डे, अभिषेक कुमार, अंकीत कुमार, भोलू, पवन,जितेंद्र,नीरज औरंगाबाद में मुकुल, अभय, आलोक, प्रभात, विश्वजीत तो रफीगंज में हार्दिक राजपूत, पप्पू कुमार, राहुल कुमार, प्रांशु,आसमा ईशा, निभा, खुशी, सुरभि शालू गोह में राकेश, सुनील, अम्बा में अमन, दिलीप, मयंक आदी काम कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता कोरोना महामारी में अपने अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।लोगो को इसका फायदा मिल रहा है और लोग भी इस काम को सराह रहे हैं।