महिला वार्ड पार्षद व ठेकेदार के बिच मार-पिट महिला वार्ड पार्षद पर नाला निर्माण में कमीशन मांगने का आरोप।


 पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-

डेहरी।रोहतास
नगर परिषद क्षेत्र के मोहन बीघा में मुख्य नाला निर्माण के दौरान महिला वार्ड पार्षद उनके पति व ठेकेदार के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही इस मामले में वायरल वीडियो को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के सभी संवेदकों ने वीडियो फुटेज के आधार पर वार्ड पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मोहन बीघा में मुख्य नाला का निर्माण नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है। इसीलिए ठेकेदार व महिला वार्ड पार्षद किरण देवी के दूरभाष पर नोकझोंक हुई। जिसके बाद वार्ड नंबर 15 के वार्ड पार्षद किरण देवी व उनके पति रामेश्वर प्रसाद कार्य स्थल पर पहुंचे और दोनों ने ठेकेदार को लात जूते से पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी प्रशासनिक पदाधिकारियों को मिली और जांच शुरू हो गई। इस मामले को लेकर महिला थाना पहुंचे संवेदक योगेंद्र कुमार ने पुलिस को वीडियो फुटेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि पार्षद द्वारा नाला निर्माण में बतौर 50 हजार कमीशन मांगे जा रहे थे। नहीं देने पर मारपीट कर काम बंद कराया गया। 4 माह पूर्व भी स्टेशन रोड न्यू एरिया में एक पार्षद के पुत्र पर ठेकेदार ने कमीशन मांगने का आरोप अधिकारियों से लगाया था। संवेदक के साथ महिला पार्षद व उसके पति द्वारा मारपीट के वायरल वीडियो के बाद संवेदको ने गुस्सा दिखाते हुए कमीशन मांगने वाले पार्षदों के खिलाफ मुहिम छेड़ दिए। इधर मुख्य पार्षद विशाखा सिंह का कहना है कि नगर परिषद जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और करेगी। पार्षद किरण देवी ने नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में ठेकेदार पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।