बारूण पुलिस ने अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टर को किया जब्त


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):-बालू के अवैध खनन के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई में गुरूवार दोपहर में बारूण थाना क्षेत्र के कोचाढ़ से बालू सहित ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। बारूण थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गुप्त सुचना के अनुसार कोचाढ़ बालू घाट के समिप छापेमारी के दौरान सात टैक्टर को जप्त किया गया। सभी ट्रैक्टर पर अवैध खनन कर बालू लदे हुए थे। कहा कि पुलिस की लगातार गश्ती चल रही है। बारूण में बालू पूर्णत: बंद है। लेकिन सुचना मिली कि कुछ टै्कटर कोचाढ़ घाट में बालू लाद कर  कोचाढ़ घाट में छिपाए हुए है। चिंहित जगहो से पुलिस ने सात बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाई। जबकि पुलिस को देखते ही सभी चालक फरार हो गए। कहा कि मामले को लेकर सभी ट्रैक्टर के मालिक व चालको पर प्राथमिकी दर्ज कि गई है।