बारूण नवीनगर मुख्य सड़क की हालत बद से हुई बदतर, कभी भी यात्री के साथ हो सकती है बड़ी दुर्घटना


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;- 

बारूण(औरंगाबाद):- बिहार पुल निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा नवीनगर बारूण को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। काफी समय से धीरे धीरे कार्य हो रहे है। यहां तक कई बार निर्माण कर बंद रहता है। कम्पनी की मनमानी से बारूण लोग को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।  इस सम्बंध में  जन अधिकार (लो.)पार्टी जिला औरंगाबाद के धनंजय उर्फ भोला यादव ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व इस का टेंडर हुआ था। जो कि करोड़ों में है। कंपनी का रोड निर्माण करने का ढुलमुल रवैया आम ग्रामीणों के लिए जान का आफत बना हुआ है। इतने लंबे समय बीत जाने के बाद भी बारूण-नबीनगर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण इतनी धीमी गति से की जा रही है। इसको पूरा होने में ही लगभग 5 साल लगेंगे। कहा कि एक तरफ बिहार सरकार और केंद्र सरकार  दावा करता है कि देश में रोज सड़क निर्माण का कार्य सैकड़ों किलोमीटर की संख्या में हो रहा है। पुल निर्माण निगम लिमिटेड कंपनी द्वारा उन 40 किलोमीटर रोड बनाने का टेंडर बिहार सरकार द्वारा इस कंपनी को दिया गया था, लगता है इसे 39 महीने में यह कार्य को पूरा करके छोड़ेगी जो अच्छा नही है। मुख्य बात यह है कि यह सड़क बिहार झारखंड को जोड़ता है। इसी सड़क पर दो-दो भारत सरकार का पावर प्लांट है। जिसमें हजारों की संख्या में मजदूर कार्य करने के लिए जाते-आते हैं। आए दिन रोड के जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। कभी कभी बड़ी दुर्घटनाएं भी जिससे यात्री की जान भी गवानी पड़ी है। लॉकडाउन में सरकार द्वारा निर्देश था कि औधोगिक सेक्टर एवं सड़क पुल निर्माण का कार्य को बंद नहीं किया जाएगा। फिर भी यह सड़क का कार्य पूरा नहीं हो पाया। नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के आधी आबादी से ज्यादा इस सड़क का प्रयोग आने जाने के लिए करते हैं। लोगों के मन में भय यह बना रहता है कि कभी कोई हमारे साथ में बड़ी दुर्घटना ना हो जाए। लोग डर डर कर इस सड़क पर अपनी साईकिल, मोटरसाइकिल व बड़ी वाहन की आवागमन करते हैं। कई बार तो सवारी से भरी ऑटो पलट चुकी थी। सड़क पर घुटनों से ज्यादा बड़ा गड्ढा बना हुआ है। सड़क की स्थिति बद से बदतर है। कहा कि ऐसी स्थिति है इस सड़क की, परंतु जिला प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं गया। कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन पुल निर्माण निगम कंपनी को संज्ञान में लेते हुए पुनः इस सड़क का कार्य का निर्माण करवाने का आदेश दें ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिले। साथ ही भोला यादव ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू अगर नहीं हुआ तो जन अधिकार पार्टी पुल निर्माण निगम कंपनी के विरोध में जन आंदोलन करेगी।