बालू के अवैध खनन व परिवहन को लेकर चली छापेमारी मे तीन ट्रक और तीन ट्रैक्टर हुए जप्त


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- बालू के अवैध खनन व परिवहन को लेकर जिला पदधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर बारूण के विभिन जगहों पर जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार और थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान तीन ट्रैक्टर और तीन ट्रक पकड़ा गया है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए 12 अज्ञात चालक व मालिक को अभियुक्त बनाया गया है। छापेमारी दल में बारूण थाना के एस आई अरविंद सिंह,अर्जुन राम के साथ पुलिस बल शामिल रहे।