पुल पार करने के दौरान 11 वर्षीय मासूम नदी में गिरा हुई मौत


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

नवादा । जिले के नगर थाना क्षेत्र के मंगर  बीघा स्थित खुरी नदी पर बने पुल पार कर रहे अपनी मां के साथ जा रहा एक मासूम बच्चा पानी में गिर गया। जब तक महिला अपने बच्चे को पानी में गिरने से बचा पाती वह पानी की तेज धारा के साथ लापता हो गया। वहीं इस दौरान महिला की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग नदी में छलांग लगाकर बच्चे को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका जिला प्रशासन के अधिकारी को जानकारी मिलती है। वहीं प्रशासन की टीम यहां पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान जारी कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्चे को खोजने का प्रयास जारी था। 
बताया जाता है कि जहानाबाद जिला के बेलदरिया चक गांव के निवासी संजीत कुमार की पत्नी पूजा कुमारी ने  11 वर्षीय पुत्र  राजा कुमार और अपने दूसरे बच्चे के साथ अपने परिवार से मिलने के लिए बुधौल पहुंचे थे। और यहां से अपने फुआ घर शिवनारायण बीघा जाने के लिए पुल पार कर रही थी, इसी दौरान राजा नदी में गिर गया। बच्चे की मां ने बताया कि मैंने उसे नदी में गिरने से बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह नीचे गिर चुका था। घटना को काफी समय गुजर चुका है, साथ ही नदी में पानी अधिक होने के कारण इस बात से इनकार नहीं किया गया है कि बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। हालांकि जब तक शव नहीं मिलता है, तब तक कुछ भी कहना सही नहीं होगा।