गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इन्द्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकन्हा पंचायत अंतर्गत सिकारिय का पिछले 1 सप्ताह से जला हुआ ट्रांसफार्मर सोमवार को बिजली विभाग को सुपुर्द कर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया मालूम हो कि पिछले दिनों तेज आंधी तूफान आने से पतला पतला तार आपस में टकराकर बिजली गुल गिरने से चलता हुआ ट्रांसफार्मर पर हाईटेंशन मारते हुए जल गया बड़ीहा गांव के पंच व देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने किसानों की समस्या को देहरी के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह को बताते हुए कहा कि अभी धान का बिचड़ा डालने का समय है इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी से बात कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो श्री सिंह ने सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दो देहरी से बात कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही भाजपा नेता श्री पांडे ने यह भी बताया कि 4 दिन पूर्व ही बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से दूरभाष पर बात कर ट्रांसफार्मर के साथ-साथ पतला जर्जर तार एवं खंभा भी बदलने को कहा है ताकि आए दिन कोई अनहोनी घटना न हो सके वही स्थानीय बिजली मिस्त्री वकील महतो ने बताया कि आनंद पांडे के शिकायत पर पुराने ट्रांसफार्मर की जांच करते हुए खराब होने की स्थिति में एसडीओ एवं जेई साहब के आदेशानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाया गया मौके पर किसानों में मुख्य रूप से रामनिवास पांडे, नित्यानंद चौधरी, सुधांशु पांडे, राजेंद्र पांडे, जनार्दन पांडे, नानक चौधरी समेत अन्य लोग शामिल हुए
