पंडुका पुल टेंडर हुआ जारी, प्रखण्ड वासियों में खुशी का मौहल


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

नौहट्टा/रोहतास पंडुका पुल टेंडर की स्वीकृति को लेकर नौहट्टा प्रखण्ड वासियों में खुशी का मौहल बना हुआ है । जानकारी हो कि सोन नदी पर बनने वाला बिहार के छठा पुल होगा पण्डुका पुल बनाने  का बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने  टेंडर किया जारी । वहीं पुल स्वीकृत को लेकर अलग-अलग जनप्रतिनिधि अपना दावा कर रहे है। बता दे कि पुल निमार्ण से  कई राज्यों की दूरी कम होगी । 
 बिहार झारखण्ड को जोड़ने वाला सोन नदी के रोहतास जिला के पाण्डुका झारखण्ड के गढ़वा जिला के श्रीनगर पुल बनाने का पुनः आशा जग गयी है  बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने  बिहार झारखण्ड को जोड़ने वाला सोन नदी पर पण्डुका पुल बनाने के लिए 1 सौ 96 करोड़ 12 लाख रुपया का टेन्डर जारी किया है 24 महीना में पुल बनकर तैयार हो जायेेगा । संवेदक को 10 वर्ष तक पुल का रखरखाव करना होगा । पण्डुका पुल का टेंडर  जारी होते ही  दोनो राज्य में खुशी की लहर है ।