गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
पूर्व मध्य रेल की एक मात्र मान्यता प्राप्त रेल संग़ठन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन के पहल पर आज एनजीओ सुमन एवं सुराज के द्वारा आज औरंगाबाद स्टेशन पर सैकड़ों रेलकर्मियों के बीच उच्च कोटि का मास्क और हैंडगल्बस का वितरण किया।
स्वंयसेवी संस्था सुमन के सचिव उर्मिला देवी एवं सुराज के सचिव डॉ ठाकुर रवींद्र नाथ ने कहा कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी मे रेलकर्मियों ने आम लोगों को बचाने के लिए आक्सीजन को देश की कोने कोने में पहुंचाने,आवश्यक खाद्य पदार्थों की निरंतर ढुलाई तथा इस महामारी में भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर लगातार ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे फ्रंटलाईन योद्धाओं के सुरक्षा के लिए कुछ किया जाय।इसी संदर्भ में रेलकर्मियों को हमारे सहयोगी संस्था लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के प्रबंधक अरुण कुमार तिवारी और कांऊसलर अजय कुमार सिंह के द्वारा मास्क और हैंडगल्बस दिया गया।संस्था ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन का आभारी है। जिनके पहल और सहयोग से इतनी बड़ी संख्या में रेलकर्मियों के बीच वितरण किया गया। ईसीआरकेयू के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पासवान एवं सचिव एस पी सिंह का सहयोग अतुलनीय रहा है।
वहीं ईसीआरकेयू के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह व औरंगाबाद स्टेशन प्रबंधक अरविंद सिंह ने सुराज और सुमनसंस्था को रेलकर्मियों और ईसीआरकेयू के तरफ से साधुवाद दिया।
इसअवसर पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ)ओपी पासवान, आई पी शर्मा(कार्य) ईसीआरकेयू के सहायक सचिव दिनेश प्रसाद, युवा ईसीआरकेयू के सचिव प्रफुल्ल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रितेश कुमार, नवीन मिश्रा महासचिव देव कुमार राम , मुश्ताक अंसारी, शमसाद हुसैन, कमेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।
