डेहरी के विकास मे नही रहेगा कोई बाधा- रिंकु सोनी

कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 

डालमियानगर 
जदयु नेता सह पुर्व प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार सोनी उर्फ रिंकु सोनी ने बताया कि बिगत कुछ दिनों पहलें डेहरी अनुमडलिय क्षेत्र मे आक्सीजन प्लान्ट का जीर्णोद्धार होने के काम को रोकने के तुरन्त बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करने प्लान्ट को पुनः चालु करने के लिए आग्रह किये। ज्ञात हो कि कोरोना महामारी मे अहम सहयोग के भुमिका मे रहने वाला डेहरी शहर के लोगो को इस प्लान्ट से काफी उम्मीदें थी कि अब हमारा डेहरी भी इस आपदा मे कुछ कर सकने मे सक्षम होगा ,जो कि लोगो मे निराशा महसूस हुआ, इस दर्द को समझते हुए जद यु नेता रिंकु सोनी ने जद यु संसदीय दल के अध्यक्ष सह पुर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी से निवेदन एवं आग्रह कर इस योजना पर पुनर्विचार करने एव आक्सीजन प्लान्ट को पुनः चालु करने के लिए निवेदन भी किया तत्पश्चात इस टेलिफोनिक वार्ता मे श्री कुशवाहा ने भरोसा दिलाया कि हम अपने डेहरी विधानसभा वासियो को कतई निरास नही होने देंगे योजना जल्द से जल्द चालु होगी ।
भाजपा नेता जयप्रकाश कश्यप ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के चालू होने से लोगों में एक आस जगी थी एवं उम्मीद बंधी थी कि अब डेहरी में भी विकास की गति तेज हो रही है जो कि कुछ कारणों से रुक गया था जिसको हमारे नेता के द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस को जल्द से जल्द चालू किया जायेगा, जिससे लोगों में खुशी एवं एक सेवाभावना भी जगेगी वैसे भी इस डेहरी  विधानसभा का इतिहास रहा है कि पूरे बिहार में कहीं भी किसी भी तरह की आपदा में डेहरी  के लोग सबसे अगली पंक्ति में खड़े रहते हैं डेहरी  के लोगों की सेवा भावना की मिसाल देश के कोने कोने में दी जाती है ज्ञात हो कि पूरे बिहार में नगर परिषद के रूप में डेहरी पहले स्थान को प्राप्त है इस स्थान को बरकरार रखने में डेहरी वासियों एवं यहां के सभी पदाधिकारियों की अहम भूमिका होती है पिछले वर्ष शुरू हुई महामारी में भी लोगों ने हर संभव बढ़-चढ़कर सेवा सद्भावना को जाहिर किया है इस ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू कराने तक एवं सुचारु रूप से चलने के लिए  डेहरी वासियों की अहम भूमिका और सहयोग होगी।,