ईसीआरकेयू के पहल पर भभूआ स्टेशन रेलकर्मियों के बीच बांटे मास्क और हैंडगल्बस


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी आन सोन। 

कोलेक्टिभ कोलिसन एगेंस्ट हूमन ट्रैफिकिंग (सीसीएचटी)नेटवर्क की सहभागी संस्था सुमन के द्वारा आज भभूआ स्टेशन पर सैकड़ों रेलकर्मियों के बीच उच्च कोटि का मास्क और हैंडगल्बस का वितरण किया। 
 सुमन संस्था के सचिव उर्मिला देवी ने कहा कि कोरोना के इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए रेलकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आक्सीजन को सुचारु रूप से देश की कोने कोने में पहुंचाने,आवश्यक खाद्य पदार्थों की निरंतर ढुलाई के लिए  रेलकर्मी ट्रेनों का संचालन लगातार कर रहे हैं। ऐसे में हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि  बनता है कि ऐसे  फ्रंटलाईन योद्धाओं  के सुरक्षा के लिए  कुछ किया जाय।इसी संदर्भ में रेलकर्मियों को हमारे सहयोगी संस्था सीसीएचटी के प्रमोद कुमार शर्मा,मोख्ताररूल हक,सुमन सिंह नवलेश सिंह, वाईके गौतम के द्वारा मास्क और हैंडगल्बस दिया गया।संस्था ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन  का आभारी है। जिसके उपाध्यक्ष वीरेन्द्र पासवान एवं सचिव एस पी सिंह के पहल और सहयोग से इतनी बड़ी संख्या में रेलकर्मियों के बीच मास्क,सैनेटाईजर  और हैंडगल्बस का  वितरण किया गया। 
वहीं ईसीआरकेयू के सहायक सचिव  रमेश चंद्रा व स्टेशन प्रबंधक ए अहमद ने सीसीएचटी और सुमनसंस्था को रेलकर्मियों और ईसीआरकेयू के तरफ से साधुवाद दिया। 
इसअवसर पर एसएसई(टेलि) मोती राम,एसएसई राज कुमार (रेलपथ) जीआरपी इंस्पेक्टर, आरपीएफ इंस्पेक्टर,ईसीआरकेयू के युवा अध्यक्ष प्रमोद रंजन तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष  रितेश कुमार व नवीन मिश्रा,महासचिव देव कुमार राम,सचिव गुंजन कुमार,मुश्ताक अंसारी, शमशाद हुसैन, प्रफूल यादव, रवि गुप्ता,अमरेश यादव, प्रमोद यादव, संजय मंडल,संजय सिंह, अजमुद्दीन, पराग पटेल,विजय बहादुर, ए के सिंहा सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे