भारी मात्रा में शराब के साथ चार महिला व एक पुरूष देशी कटा व कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


 मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):-

 बारूण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के धनौती पुल के समीप से दो घरो में छापेमारी कर 120 कार्टून देशी शराब और एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ चार महिला व एक पुरूष शराब धंधेबाज़ को किया गिरफ्तार। छापामारी दल में थानाध्यक्ष राजकुमार के साथ एस आई अरविंद सिंह,एएसआई सत्येंद्र कुमार के साथ पुलिस बल शामिल रहे।  इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगो मे मिनावती देवी, रामनिवास सिंह, तेतरी देवी, संध्या देवी, किरण देवी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही मिनावती देवी के पास से देसी कट्टा व शराब दोनों बरामद किया गया है। बताया कि 120 कार्टून में 300 एम एल के टंच कम्पनी के कुल 900 लिटर शराब को जप्त किया गया है। मामले को लेकर गिरफ्तार सभी शराब धंधेबाजों पर प्राथमिकी करते हुए जेल भेज दिया गया।