झारखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थों को वनवासी संस्कार के आधारित रसोई का निर्माण किया गया


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शिक्षकों ने कृषि एवं खाद्य ई समाचार पत्र में प्रकाशित आलेख पर पुरस्कार प्राप्त किया है ।उनके लेखन को इ ई न्यूज लेटर में प्रकाशित होने पर समाचार पत्र प्रबंधन द्वारा इनोवेटिव आर्टिकल अवार्ड से  पुरस्कृत किया गया है। नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया संस्थान के सहायक प्राध्यापक अनिकेता  होरो एवं आशुतोष कुमार द्वारा झारखंड के कांके की एक आदिवासी महिलाअरूणा तिर्की द्वारा संचालित आजम इंबा रेस्टोरेंट में झारखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थों को वनवासी संस्कार के तरीके से निर्मित करके उपलब्ध कराये जाने संबंधी आलेख प्रकाशित हुआ है। अरूणा तिर्की ने जनजाति संस्कृति पर आधारित रसोई का निर्माण किया है जिसमें मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक तरीके से आदिवासी क्षेत्र में चर्चित प्रमुख व्यंजनों को बनाती हैं, जहां दूरदराज से जाकर लोग इस का आनंद उठाते हैं। इस आलेख में यह वर्णित है कि झारखंड के लोगों को अपने खानपान की संस्कृति से देश दुनिया को अवगत कराया जाए साथ ही वन एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके। इस पूरे आलेख में बहुत ही बेहतर तरीके से बनवासी संस्कृति को केंद्र में रखकर आलेख प्रकाशित हुआ है जिसके उपरांत यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड की एक आदिवासी महिला ने विभिन्न प्रकार के फाइबर फूड जिसमें प्रमुख रुप से साग को शामिल करके तरह-तरह के व्यंजन बनाने की विधि की जानकारी दी है, उसका वर्णन  उक्त दोनों शिक्षकों द्वारा लिखित  आलेख कृषि एवं खाद्य ई न्यूज लेटर के जून 2021 के तीसरे वाल्यूम के छठे अंक में प्रकाशित हुआ है। झारखंड की आदिवासी महिला ने जंगलों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजाति की सागों से तरह-तरह के स्वादिष्ट एवं मसालेदार व्यंजन को तैयार किया जो कोरोना महामारी के दौरान लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने के क्षेत्र में अत्यंत कारगर साबित हुआ। यह विधा और रेस्टोरेंट की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पाती यदि इन शिक्षकों के द्वारा अपने आलेख के माध्यम से प्रसारित नहीं किया जाता। संस्थान के निदेशक ने अपने शिक्षकों के इस कार्य की काफी सराहना की है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।