गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
शिक्षा का मतलब केवल नौकरी पाना नहीं है। शिक्षा वैसी होनी चाहिए जिसके द्वारा समाज एवं देश को भी लाभ हो ना कि केवल स्वयं का। उक्त विचार आज रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलाधिपति सर राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने व्यक्त किया। श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र तीन वर्षों में ही गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा जो मानक स्थापित किए गए हैं वे आज राज्य ही नहीं देश स्तर पर प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा शिक्षकों का कर्तव्य है कि अपने छात्रों को इस लायक बनाएं जो देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने उपस्थित विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं अपील किया कि और भी सुव्यवस्थित तरीके से विश्वविद्यालय के छात्रों की शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर एम एल वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय राष्ट्र के गिने-चुने शिक्षण संस्थान समूह में अपना स्थान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को और भी परिश्रम करने एवं छात्रों के प्रति जवाब देह होने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शिक्षक संदीप कुमार मौर्या द्वारा लिखित एवं जनसंचार विभाग के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा द्वारा संपादित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। विश्वविद्यालय की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राधेश्याम जायसवाल, नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस अली इमाम, विश्वविद्यालय अनुसंधान प्रभारी डॉ दिलीप एम, नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर बंदना दत्ता, नारायण स्कूल ऑफ लॉ के डीन एवं डायरेक्टर डॉ राकेश वर्मा, कृषि विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर यूपी सिंह ,प्रबंधन संस्थान के डीन आलोक कुमार, पारा मेडिकल संस्थान के प्राचार्य डॉ वाइ एम सिंह, आईटी के प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, एनएमसीएच सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ मनीष कुमार , प्रभारी मानव संसाधन ललित मिश्र,नारायण नर्सिंग कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नितेश कुमार ,फार्मेसी कॉलेज के वरीय शिक्षक भुवनेश त्रिपाठी, मुख्य लेखा अधिकारी संदीप कुमार ,रवि चंद्रा ,अस्पताल संचालन महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह, नर्सिंग अधीक्षक जोशेफ, कुलपति कार्यालय प्रभारी कुन्दन मिश्र, मेडिकल कॉलेज कार्यालय प्रभारी अजय कुमार सिंह समेत विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
