चिराग पासवान के समर्थकों ने बागी सांसदों और पशुपति कुमार पारस के खिलाफ प्रदर्शन कर फुंका पुतला


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- चिराग पासवान के समर्थकों ने बागी सांसदों और पशुपति कुमार पारस के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश भरी प्रदर्शन के साथ पुतला फूंका है। समर्थकों का सीधा-सीधा आरोप है कि पारस की अगुवाई में सभी पांचों सांसदों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। लिहाजा आने वाले वक्त में जनता इनको जरूर सबक सिखाएगी। अपने आक्रोश और विरोध को जाहिर करते हुए सोमवार  को बारूण के सोननगर में लोजपा के नेता सह उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बागी पांचों सांसद का पुतला फूंका। विजय कुमार सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान के वारिस चिराग पासवान को पशुपति पारस ने पाटी से निकालने की बात कि है। जिससे बिहार के दलित जनता भड़क उठी है। हमलोगों के नेता चिराग पासवान हैं। उन्हीं को जानते हैं और जानते ही रहेंगे। चिराग पासवान आज भी हैं, और कल भी रहेंगे। लोजपा पाटी में चिराग पासवान के अलावा किसी को नही जानते हैं जो दल को तोड़ने का काम किया है। साथ ही कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ हैं। पांचों सांसदों ने गद्दारी करते हुए रामविलास पासवान की झोपड़ी में आग लगाने की कोशिश की है।  इससे कार्यकर्ता ही नहीं, आम जनता भी काफी दुखी और  आक्रोशित है। आने वाले दिनों में इन बागियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वही योगेंद्र पासवान ने कहा दलितों का नेता रामविलास पासवान के मरते ही पाटी में पद के लिए खलबली मची है। जबकि सम्पूर्ण जनता का समर्थन केवल और केवल चिराग पासवान का ही होगा। प्रदर्शन कर रहे पासवान के समर्थकों ने दावा किया कि प्रखंड , जिले और प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ हैं। इस दौरान सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर अवधेश पासवान, पंकज कुमार, पासवान, रामकुमार पासवान, विहारी पासवान,राकेश,मुन्ना, धनंजय, छोटू,मनीष,दिलबहार पासवान के साथ अन्य पासवान व लोजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।