एक अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/ रोहतास

डालमियानगर थाना ने 3 जून को एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डालमियानगर (ओपी) थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि अनिल बैठा पिता स्वर्गीय मुखलाल बैठा उम्र 45 वर्ष डालमियानगर चूड़ी मार्केट में अवैध शराब बेचता था। जिसकी गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर प्रातः कालीन छापेमारी के दौरान 300ml का टंच व टनाका बोतल 16 पीस कुल 4.8 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।