पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी।रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर जहां एक ओर सरकार ने गाइडलाइन जारी कर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। वही स्थानीय स्तर पर वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारी लगातार बैठक से लेकर जागरूकता अभियान तक चला रहे हैं। भूमि सुधार उपसमहारता प्रभारी पदाधिकारी श्वेता मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने बली गांव पहुंचकर गांव में भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया। डीसीएलआर ने लोगों को समझाते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं होना चाहिए। वैक्सीन पूरी तरह से कारगर है और सभी लोगों को वैक्सिन लेना चाहिए। जिससे कोरोना से बचाव हो सके। कुछ लोगों द्वारा अलग अलग तरीके से भ्रम फैलाया जाता है। जिससे बचने की आवश्यकता है। वीडियो कुंदन कुमार ने भी ग्रामीणों को मास्क का उपयोग करने सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा समय अनुसार सभी को वैक्सीन लेने का अनुरोध किया। जागरूकता अभियान में अन्य कई पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।
