एक बंदूक, दस कारतूस सहित 18 अपराधकर्मी गिरफ्तार


 दीपराज की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास

पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के नेतृत्व में जिले में लगातार अपराध कर्मियों पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी है प्रतिदिन बड़े-बड़े अपराध कर्मी पुलिस के शिकंजे में आ रहे हैं तथा जिला स्तर पर अपराध का ग्राफ गिरते जा रहा है इसी के तहत 3 जून को जिले के विभिन्न थानो से कुल 18 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है साथ ही 7 लीटर देसी महुआ शराब, 29.5 लीटर विदेशी शराब, अवैध बालू लदा एक ट्रक व पाँच ट्रैक्टर, एक पोकलेन मशीन, एक दो नाली बंदूक, 10 कारतूस, 44 पीस खोखा, तथा 12 वारंट का निष्पादन भी किया गया। साथ ही यातायात नियमों के पालन कराने हेतु व कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए वाहन चेकिंग के दौरान 63 वाहन से ₹50000 व मास्क चेकिंग के दौरान 121 व्यक्तियों से कुल ₹6050 समन की राशि वसूल किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधकर्मी अमझोर, राजपुर सासाराम नगर, चुटिया, अगरेर, नटवार, बिक्रमगंज, चेनारी व डेहरी नगर थाना से संबंधित थे।