दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सासाराम स्थित ईवीएम वेयरहाउस का बारीकी से आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने फायर अफसर के माध्यम से अग्निशमन यंत्रों का मॉक ड्रिल कराया तथा सुरक्षा संबंधी कई निर्देश दिए। बताते चलें कि जिला मुख्यालय सासाराम स्थित एक ही परिसर में दो वेयरहाउस हैं।
पुराने वेयरहाउस में एम-2 मॉडल के बीयु/सीयु/वीवीपैट संधारित हैं। जबकि नए वेयरहाउस में एम-3 मॉडल के आधुनिक बीयु/सीयु/वीवीपैट संधारित हैं। जिसका भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह सामान्य निरीक्षण एवं प्रत्येक तीन माह पर ईवीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाता रहा है।