अबैध बालू कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इन्द्रपुरी
इन्द्रपुरी क्षेत्र के चक्न्हा गाँव में पुलिस ने छापा मारकर एक अबैध बालू कारोबारी जो भोला यादव को गिरफ्तार कि बताया जाता है कि भोला यादव पर अवैध बालू कारोबार के मामले में इन्द्रपुरी थाना में 5 माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज की गई थी तब से भोला यादव फरार चल रहा था वहीं मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी सोमवार को इन्द्रपुरी  थानाध्यक्ष संजय जयसवाल के साथ पुलिस टीम जब भोला यादव के घर पहुंची तो भोला यादव के घर वाले ने पुर जोर विरोध किया पुलिस ने एक नहीं सुनी घर की तलाशी ली गई हालांकि पुलिस को चकमा देकर भाग रहे भोला यादव को थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर लिया करीब 2 घंटे तक पुलिस का कार्रवाई चलती रही थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर भोला यादव को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश अनुसार जेल भेज दिया गया है