ऑनलाइन जॉब कैंप में 1030 आवेदन हुए प्राप्त। व्हाट्सएप, वीडियो कॉलिंग व कॉलिंग के माध्यम से होगा शत-शत साक्षात्कार।


 पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-

डेहरी।रोहतास

कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर द्वारा ऑनलाइन जॉब कैंप का आयोजन बुधवार को डालमियानगर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय जिसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन कूल 1030 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभिन्न कंपनियों विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग प्राप्त आवेदकों के आवेदन कर्ताओं के साक्षात्कार अगले 10 दिनों तक कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग व अन्य माध्यमों से की जाएगी। बताते चलें कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कर ऑनलाइन जॉब कैंप के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रेरित किया गया था। बुधवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक युवती नियोजन कार्यालय भी पहुंचे थे। अधिकारियों ने उपस्थित आवेदकों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य किया था। ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदकों की संख्या काफी थी। सहायक निदेशक अमित कुमार ने बताया कि जॉब कैंप में होप केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं एलआईसी के द्वारा विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। होप केयर प्राइवेट लिमिटेड के दो पदों पर सिक्योरिटी गार्ड एवं धागा मिल हेल्पर हेतु 792 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदकों का साक्षात्कार अगले 10 दिनों तक टेलीफोन वीडियो कॉलिंग व अन्य माध्यमों से की जाएगी और इनका जॉइनिंग लेटर व्हाट्सएप ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। व्हाट्सएप या ईमेल नहीं होने की स्थिति में आवेदक चयन होने के उपरांत अपना नियुक्ति पत्र अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर से प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी 36 आवेदकों का प्रथम चरन में चयन किया गया है। इन आवेदकों को साक्षात्कार का हेतु फोन से सूचना दी जाएगी।