कार्यपालक अभियंता इंद्रपुरी व महालेखाकार पटना को पत्र लिखकर एसीपी का लाभ दिलाने की मांग


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इन्द्रपुरी 
इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा निवासी सेवानिवृत्त पंप चालक सरजू पांडे ने बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता डेहरी, कार्यपालक अभियंता इंद्रपुरी व महालेखाकार पटना को पत्र लिखकर एसीपी का लाभ दिलाने की मांग की है ज्ञात हो कि श्री पांडे डेढ़ दशक पूर्व रिटायर हो गए लेकिन उन्हें विभागीय कर्मियों एवं अधिकारियों की लापरवाही से आज तक एसीपी का लाभ नहीं मिला जबकि वे कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गए लेकिन उनकी एक न सुनी गई तब  बाध्य होकर अंततोगत्वा वर्ष 2019 में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा 14 जून 2021 को उच्च न्यायालय पटना के सिविल जज प्रभात कुमार झा ने 9 अगस्त 1999 से ही प्रथम एसीपी 3200-4900 तथा द्वितीय एसीपी 4000-6000 देने हेतु अंतिम आदेश दी है आदेश की कॉपी, वर्ष 2007 मैं चीफ इंजीनियर के आदेश का डॉक्यूमेंट एवं नया आवेदन एक साथ संलग्न कर विभागीय अधिकारियों को दी गई है ताकि बकाया राशि का भुगतान शीघ्र हो सके इस संबंध में कोर्ट में याचिका दायर करने वाले सरजू पांडे ने बताया कि  जल संसाधन विभाग डेहरी के तत्कालीन मुख्य अभियंता रामचंद्र बैठा ने ज्ञापांक 528, 2 फरवरी 2007 को पत्र जारी करते हुए कार्यालय को आदेश दिया था कि सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना संशोधन नियमावली 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत चीफ इंजीनियर जल संसाधन विभाग डेहरी के क्षेत्र अधीन कार्यालय के कर्मियों को प्रभावी होने की तिथि 9 अगस्त 1999 अथवा उसके पश्चात नियमित नियुक्ति तिथि से 12 वर्षों की सरकारी सेवा पूरी करने की तिथि से प्रथम तथा 24 वर्षों की सेवा पूरी करने की तिथि से द्वितीय सुनिश्चित वृति उन्नयन की स्वीकृति वेतनमान में दी जाती है श्री पांडे ने यह भी बताया की विभागीय आदेश को भी अनदेखी करते हुए कर्मियों द्वारा हमें आर्थिक तथा मानसिक रूप से काफी परेशान किया गया है वही डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने कहा कि 75 वर्षीय सरजू पांडे काफी बुजुर्ग तथा सीधे-साधे व्यक्ति हैं उसी का नाजायज फायदा आज तक विभागीय कर्मियों ने उठाया है भाजपा नेता ने बताया कि राशि भुगतान देर होने की स्थिति में इस मामले को लेकर डेहरी  के पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह से मिलकर सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा ताकि श्री पांडे को न्याय मिल सके श्री पांडे ने कहां की ठीक ही कहा गया है कि सत्यमेव जयते यानी सत्य की विजय अवश्य होती है