मयंक की रिपोर्ट ;-
बारूण (औरंगाबाद):- बारूण प्रखंड के कोचाढ़ पंचायत में औरंगाबाद उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार की निर्देशानुसार मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना के तहत समीक्षा बैठक किया गया। निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन , औरंगाबाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा लेखा पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, पीएमएवाई / आई ए वाई, डीआरडीए औरंगाबाद के एक टीम का गठन किया गया था। समीक्षा में प्रखंड बारूण में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कुल 131 भूमिहीन लाभुक थे। जिनको मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना के तहत लाभ हेतु पात्र परिवार थे। प्रखंड स्तर पर पंचायत पिपरा एवं खैरा पंचायतों के लाभुकों को बुलाया गया था। इन लोगों के मामले का निष्पादन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं ग्रामीण आवास सहायक के उपस्थिति में निष्पादन किया गया। इसी तरह कोचाढ़ पंचायत में स्थल पर जाकर योग लाभुकों से बातचीत कर कुल 33 मामलों का निष्पादन किया गया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित कर्मी को निर्देश दिया गया कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होता है, वैसे ही वास स्थल क्रय योजना के तहत योग्य लाभुकों का जमीन रजिस्ट्री कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। जिन योग्य लाभुकों को प्रखंड स्तर से पर्चा दिया गया है,उन लाभुकों का स्वीकृति हेतु प्रस्ताव अभिकरण कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे। बारूण प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार एवं अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय द्वारा बताया गया कि 28 परिवार धमनी पंचायत एवं 22 परिवार बारूण पंचायत का प्रचार हेतु अभिलेख भूमि उप समाहर्ता औरंगाबाद को भेजा गया है। इस प्रकार बारूण प्रखंड की प्रगति अच्छी हुई है। उप विकास आयुक्त औरंगाबाद द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इसी तरह की समीक्षा अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, ग्रामीण आवास सहायक एवं ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक के साथ बैठक कर इस सप्ताह में भूमिहीन लाभुकों को आवास के लाभ हेतु समीक्षा करेंगे। निदेशक डीआरडीए एवं लेखा पदाधिकारी डीआरडीए को निर्देष किया गया कि प्रखंडों में जाकर ऐसे मामलों को त्वरित गति से निष्पादन करें।
