मयंक की रिपोर्ट ;-
औरंगाबाद:- इस कोरोना महामारी में विद्यार्थी परिषद ने पूरे बिहार में मिशन आरोग्य रक्षक अभियान का आज से शुरूआत किया। यह महामारी के दूसरी लहर है और इसकी तीसरी लहर के संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में अपने सेवा कार्य को गति और विस्तार देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन आरोग्य रक्षक अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान में थर्मल स्कैनर ऑक्सीमीटर से लोगों को उनका टेंपरेचर ऑक्सीजन लेवल चेक करते हुए कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे एवं वैक्सीन के लिए लोगों को आवाहन करेंगे। मिशन आरोग्य रक्षक अभियान की शुरूआत औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों में लगभग दर्जनों गांव में जाकर कार्यकर्ताओं की टोली हजारों लोगों को स्क्रीनिंग किया, सैनिटाइजेशन किया एवं उन्हें वैक्सीनेशन के लिए एवं सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। औरंगाबाद जिले में भी एक टीम ने बस्तियों में जाकर लोगों का स्क्रीनिंग किया, सैनिटाइज किया एवं मास्क वितरण किया। इस अभियान में शामिल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिका सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा लगातार एक हफ्ते तक युद्ध स्तर पर चलने वाला है मिशन आरोग्य रक्षक। जिसमें मुख्य रुप से शामिल रहे जिला सोशल मीडिया संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह, प्रभात कुमार, पवन कुमार, ऋषिकेश कुमार एवं जिले के सभी प्रखंडों में अन्य कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लिया।

