मयंक की रिपोर्ट ;-
अम्बा(औरंगाबाद):- अम्बा के एच पी गैस एजेंसी के समीप मकान में मजदूरी कर रहे प्रमोद गुप्ता नामक व्यक्ति 11000 बोल्ट के संपर्क में आ गया। हाई वोल्टेज बिजली तार में संपर्क के कारण उसके शरीर के कई भाग जल गए हैं। उक्त युवक रोहतास जिले का रहने वाला है और कुटुंबा के महुआ धाम में रहकर मजदूरी का काम करता है। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल रेफरल अस्पताल कुटुम्बा पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल वह खतरे से बाहर हो गया है। शरीर के जले भाग को ठीक होने में वक्त लगेगा। घायल मजदूर युवक को चिकित्सीय सुविधा दी जा रही है।
