प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

समस्तीपुर!हसनपुर- थाना क्षेत्र के धोबौलिया गांव के तीन दिन पहले गायब हुए युवक का शव गुरुवार को गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे तलाब से बरामद हुआ। उक्त मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। युवक का शव बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हसनपुर-सखवा सड़क को जाम कर घंटों हंगामा क्या घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर तथा उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिला कर शांत कराया। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक सात जून की रात को धोबौलिया गांव के निवासी चंद्रशेखर राम का पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ लालू 21 वर्ष अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद नौ जून को लापता की सूचना हसनपुर थाने को दी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल  कर ही रही थी कि गुरुवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे तलाब में शव पड़ा हुआ मिला लोगों ने इसके सूचना हसनपुर थाने को अवगत कराया और हसनपुर- सखवा सड़क जाम कर हंगामा कर कहां आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और उचित न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर इंस्पेक्टर जयकांत साह,हसनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बिथान थानाध्यक्ष मो.खुशबुद्दीन के अलावा दर्जनों पुलिस बल के जवान वहां पहुंच  कर समझा बुझाकर जाम हटाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल किए जा रहे हैं और दोषी को अविलंब गिरफ्तार किए जाएंगे |