गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
नगरपरिषद ने टीकाकरण जागरूकता के लिए स्थानीय महिला कॉलेज डालमियानगर में बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने की। बैठक के दौरान नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रित्विक कुमार, वीडियो अरुण कुमार, डेहरी अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर, नगर परिषद मैनेजर के अलावा कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में शहर के शांति समिति, पूजा कमेटी, मोहर्रम कमेटी के अलावा शहर के सभी वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान एसडीएम सुनील कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को समझाते हुए कहा कि महामारी से लड़ने में वैक्सीनेशन सबसे उपयुक्त व प्रभावी अस्त्र है। उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण के प्रति बहुत सारे दुष्प्रचार किए जा रहे हैं। जिसके कारण भय व डर वस समाज का कुछ तबका टीका लेने से आनाकानी कर रहे हैं। जबकि अफवाह का सभी बातें निराधार है। अतः सभी लोगों को टीकाकरण कराने की आवश्यकता है। जिससे महामारी पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी अपील किया कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे लोगों को टीकाकरण के प्रति आवश्यक रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है जो अफवाह के कारण टीकाकरण लेने से परहेज कर रहे हैं। जागरूकता फैलाने से टीकाकरण के प्रति लोग संदेह से लोग मुक्त होंगे तथा सभी लोग टीका लेकर महामारी से बच सकेंगे तब जाकर स्वास्थ्य डेहरी व महामारी मुक्त डेहरी बन सकता है।
