मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा पंचायत अंतर्गत मुरली गांव में मंगलवार की देर रात घर में ही 60 वर्षीय अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वार्ड 08 निवासी शांति यादव के पुत्र 60 वर्षीय सुभाष यादव के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना का कारण पुश्तैन जमीन को लेकर दो पुत्रों के बीच विवाद बताया जा रहा है।मुरली गांव निवासी सुभाष यादव के तीन पुत्र है। बङे पुत्र चिंटू यादव गांव में पुश्तैनी जमीन पर मकान बनाकर भाइयों से अलग रहते हैं। जबकि छोटे भाई कुंदन यादव और रवि यादव पिता एकसाथ दूसरे मकान में रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार देर रात कुंदन और रवि के दरवाजे पर अचानक महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाज हुई। जबतक आसपास के लोग वहां पहुंचे। इससे पूर्व बदमाश भाग निकला। दरवाजे पर खुन से लथपथ सुभाष का शव पङा था।
ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक के बङे पुत्र चिंटू ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। किसी रिश्तेदार की शादी में कुछ दिन पूर्व की घर आया था। घटना के वक्त वह अपने मकान में थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। शव को अंत्यपरीक्ष के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के सर पर कमर में दो गोली लगी है। बताया है कि घटना के बाद मृतक के मझले और छोटे पुत्र फरार हैं।
