संडा बटाने नदी पुल पर एप्रोच रोड पर ट्रक पलटा


 मयंक की रिपोर्ट ;-

अम्बा (औरंगाबाद):- संडा बालूगंज पथ पर मंगलवार शाम एक ट्रक एप्रोच रोड के नीचे पलट गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जाता है कि संडा बालूगंज पथ पर नवनिर्मित पुल के लिए अप्रोच रोड बनाया गया है। नई मिट्टी डाले जाने के कारण ट्रक का चक्का नीचे की ओर फिसल गया जिस कारण यह घटना घटी। अम्बा पुलिस मौके पर उक्त स्थल पर पहुंच चुकी है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।