मुख्य सड़क nh2 सी बडीहा गांव के पास खुला नाला मौत को आमंत्रण दे रहा है


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इन्द्रपुरी

इंद्रपुरी क्षेत्र के मुख्य सड़क nh2 सी बडीहा गांव के पास खुला नाला मौत को आमंत्रण दे रहा है मालूम हो कि करीब 1 वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे देहरी तिलौथू मार्ग पर वास्तु विहार फेज 2 जाने वाला  सड़क से सटे मुख्य पथ पर नाला का  ऊपरी ढक्कन स्लैब टूट जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है वही वास्तु विहार बडीहा जाने वाला मुख्य रास्ता के विपरीत दिशा में भी नाला का ढक्कन टूट जाने से काफी खतरनाक हो गया है इस संबंध में बडीहा गांव के वार्ड नंबर 2 के  पंच व भाजपा नेता आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी उस रास्ते से गुजरने वाले छोटे-छोटे बच्चों एवं जानवरों को है छोटे बच्चे कभी भी पानी भरे नाले में गिर कर अपनी जान गवा सकते हैं श्री पांडे ने यह भी बताया कि मेन रोड देहरी तिलौथू जाने वाली प्रतिदिन छोटी बड़ी सैकड़ों गाड़ियों में से यदि कोई गाड़ी अनियंत्रित हो जाए तो भी खतरे की संभावना बढ़ जाएगी डेरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद पांडे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र नाला मरम्मत करने की मांग की है