ऑक्सीजन प्लांट से रोहतास जिले का नाम गायब अनुमंडल अस्पताल में बन‌ रहे ऑक्सीजन प्लांट का काम हुआ बंद




पुष्पा गुप्ता  की रिपोर्ट ;-

डेहरी । रोहतास 

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर जिले वासियों के लिए एक बुरी खबर है। क्योंकि 25 दिन पूर्व रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल अस्पताल में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के काम को बंद कर दिया गया है। क्योंकि सरकार ने बिहार में बनने वाले 15 ऑक्सीजन प्लांट की सूची से रोहतास जिला को अलग कर दिया है। ऐसा क्यों हुआ इस पर कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। सूची से नाम कटने की सूचना मिलते ही ऑक्सीजन प्लांट निर्माण में लगे एनएचआई से जुड़े अधिकारी काम बंद कर बैरन लौट गए। बताते चलें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से संक्रमण बढ़ने के साथ बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ रोहतास जिले में भी ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। तब एक ऑक्सीजन सिलेंडर का कालाबाजारी 20 से 25 हजार में किया जा रहा था। तब राज्य सरकार ने राज्य के 15 स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी थी‌  जिसमें रोहतास जिले का एकमात्र डेहरी अनुमंडल अस्पताल परिसर को चयन किया गया था‌। आनन-फानन में 6 मई को एसडीएम सुनील कुमार सिंह, एएसपी संजय कुमार, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने अनुमंडल अस्पताल निरीक्षण किया था। निरीक्षण उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थल का चयन किया गया था। और 8 मई से ही एनएचआई द्वारा ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया था। अभी फाउंडेशन का कार्य अंतिम चरण पर ही था, की एनएचएआई के अधिकारियों को यह सूचना मिला की ऑक्सीजन प्लांट की सूची से रोहतास जिला को अलग कर दिया गया है। जहां सूचना के बाद एनएचआई के अधिकारी व कर्मी काम बंद कर बैरंग वापस लौट गए। वही इस सूचना पर स्थानीय लोगों में भी निराशा है। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव समीर दुबे ने इसके लिए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रोहतास जिले में एनडीए के खाता नहीं खुलने के कारण सरकार ऑक्सीजन प्लांट की सूची से डेहरी का नाम गायब कर लोगों से बदला ले रही है। वही इस संबंध में एनएचआई के अधिकारी योगेश गढवाल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की सूची से रोहतास जिले के नाम को सरकार ने हटा दिया है। इसलिए प्लांट निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया है।