जिओ फैंसीग टेक्नोलॉजी से लैस होने वाला पहला नगर परिषद बनेगा डेहरी
चोरी व ट्रैफिक समस्या के लिए चिन्हित स्थल पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा
पटना से पहुंची टैक्टिकल टीम ने अधिकारियों के साथ किया शहर का सर्वे
पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;-
डेहरी ।रोहतास
डेहरी नगर परिषद क्षेत्र जहां सरकारी सर्वे में स्वच्छता के मामले में बिहार में नंबर वन है।वही नए टेक्नोलॉजी के मामले में भी डेहरी नगर परिषद बिहार का पहला नगर परिषद बनने जा रहा है। इसके लिए पटना से आए टेक्निकल सर्वे टीम ने कई बिंदुओं को लेकर अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थलों का सर्वे किया। बताया जाता है कि पिछले वर्ष स्वच्छता के मामले में बिहार में नंबर वन बनने वाले डेहरी नगर परिषद के अधिकारी व प्रतिनिधि खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक माह पूर्व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में योगदान देने के उपरांत कुमार रित्विक ने कहा था कि डेहरी नगर परिषद क्षेत्र को जनहित के जुड़े तमाम सुविधाओं के साथ-साथ विकास कार्यों की लंबी लकीर खींची जाएगी। मंगलवार को 22 बड़े एजेंडे पर सशक्त समिति के मुहर लगने के बाद बुधवार को पटना के टेक्निकल सर्वे टीम डेहरी पहुंची। जिसने शहर क्षेत्रफल भौगोलिक स्थिति व चौक चौराहे का निरीक्षण किया। नप अधिकारियों व प्रतिनिधियों का कहना था कि शहर में चोरी छिनतई ट्रैफिक समस्या वाले स्थलों को चिन्हित किया गया। जहां हाई टेक्निशियन मी न्यू मॉडल सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके अलावे बिहार में पहली बार डेहरी नगर परिषद क्षेत्र में जिओ फेंसिंग टेक्नोलॉजी लगाया जाएगा। सिटोविजन के कंपनी के अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि उक्त टेक्नोलॉजी से नगर परिषद क्षेत्र में इंटरनेट से दिवाल खड़ा किया जाएगा। इससे शहर को यह फायदा होगा कि शहर के किसी भी गली मोहल्ला,कोई भी किसी भी वाहन से निकलता है तो उसकी पूरी ट्रैकिंग होगी। नगर परिषद क्षेत्र के थाना चौक,अंबेडकर चौक,स्टेशन रोड,12 पत्थर,कचौड़ी गली,तार बंगला,झारखंडी मंदिर,पाली पुल,अनुमंडल कार्यालय,रामारानी चौक,डालमियानगर एकता चौक आदि स्थानों पर हाय टेक्नीशियन सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा जिसका कमांड देहरी नगर परिषद में टेक्नीशियन संभालेंगे। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह व नप ई ओ कुमार रितिक ने बताया कि हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ-साथ शहर की सुरक्षा को लेकर योजना तैयार किया गया है। आगे अन्य भी विकास कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों के साथ निरीक्षण में सशक्त स्थाई समिति सदस्य ब्रह्मेश्वर नाथ उर्फ काली बाबू, सोनू चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।
