लॉकडाउन लगाने को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने डीएम को भेजा पत्र


 कमलेश कुमार  की रिपोर्ट ;-

डेहरी। रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रति प्रकोप से अब व्यवसाई भी भयभीत नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि कल तक लॉकडाउन का विरोध करने वाले व्यवसाई जिला प्रशासन व सरकार से लॉकडाउन लगाने की मांग रहे हैं। डीएम को लिखे पत्र में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप ने कहा है कि डेहरी समेत रोहतास जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। अब तक शहर के कई प्रमुख व्यवसायियों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। जिससे व्यवसायियों में भय है। व्यवसायियों ने आम सहमति बनाकर लॉकडाउन लगाने की मांग रखी है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वर्तमान में लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय है। ऐसे में जिले में कम से कम एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जाए। मांग करने वालों में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष सौरभ कश्यप, उपाध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद, अमित कसौधन, राजाराम सिंह, वेद प्रकाश, अंबुज साहू रिंकू सिद्धकी, विनय प्रताप फजल इमाम, रवि गुप्ता आदि शामिल है।