बीते रात मॉल में लगी आग मची अफरा-तफरी


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
डेहरी शहर के बीचो-बीच सिटी कार्ट मॉल में रात्रि 3 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से ऊपर तले पर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते देखते मॉल के ऊपरी भाग में रखे सामग्री धू-धू कर जलने लगे। मॉल का गार्ड नीचे था। लॉक डाउन होने के वजह से मॉल बंद पड़े हैं। आग की आशंका को देखते हुए वह मॉल के मालिक से फोन से संपर्क कर रहा था। लेकिन मालिक का नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। मॉल के सटे चारों तरफ रहने वाले लोगों ने जब धधकते हुए आग को देखा तो लोगो मे अफरा-तफरी मच गई। सभी लोगो को यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। मॉल के बगल में ही एक गली है जो मॉल से बहुत ही सटा हुआ है। ऐसे में पड़ोस के युवा दीपक सोनी ने तत्परता व हिम्मत दिखाते हुए कुछ दोस्तों के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर मॉल के सटे घरों के छत से मॉल के छत पर जाकर आग बुझाने का कार्य किया। दीपक सोनी ने बताया कि मेरा घर सिर्फ 3 फीट की दूरी पर है। ऐसे ही और कई घर मॉल के सटे हुए हैं। मॉल में आग लगने से हम सभी लोग डर गए थे। क्योंकि अगर आग मॉल के नीचे तल्ले पर लगता तो यह भयानक रूप ले सकता था और आसपास के इलाके में भी यह आग फैल सकता था। दीपु ने अपने साथियों के साथ आग बुझाने का काम किया। जिससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आसपास के लोगों ने इनकी हिम्मत की सराहना की। इन युवाओं के प्रयास से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ चुकी थी और मौके पर डेहरी नगर थाना प्रभारी चंद्रशेखर गुप्ता भी मौजूद थे।