गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकन्हा पंचायत बडिहाँ गांव के वार्ड संख्या एक में सरकारी मास्क वितरण हेतु डेहरी अनुमंडल प्रशासन से की मांग डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी डेहरी से 13 पंचायतों में शीघ्र सरकारी मास्क वितरण करने की मांग की है भाजपा नेता श्री पांडे ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक परिवारों में पंचायत सचिव के माध्यम से 6 निशुल्क मास्क वितरण करना है ताकि संक्रमण बीमारी को फैलने से रोका जा सके इसके लिए एक माह पूर्व ही राशि निर्गत कर दी गई है चकनहा पंचायत के वार्ड नंबर 2 में वितरण कर दिया गया है लेकिन वार्ड संख्या 1 में अभी तक मास्क वितरण ना होने से ग्रामीण मायूस हैं सबसे अधिक परेशानी महादलित एवं मजदूर वर्गों में है लाक डाउन के समय जेब खाली रहने से बाजार में मास्क खरीदना उनके लिए संभव नहीं है आनंद पांडे ने अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी को भी मॉनिटरिंग करने को कहा है ताकि गरीब लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके एवं संक्रमण बीमारी को कंट्रोल किया जा सके |
