सामुदायिक किचन का जायजा लेंगे सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामुदायिक किचन की लेंगे जानकारी


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

वैश्विक महामारी के दौर में बिहार में जारी लॉकडाउन के बीच डेहरी नगर परिषद ने गरीबों के लिए करीब दस दिन से समुदायिक किचन के तहत भोजन की व्यवस्था लगातार जारी है। किंतु गरीबों को सुव्यवस्थित भोजन पानी की पूरी उचित व्यवस्था सुचारू रूप से मिल सके इसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामुदायिक किचन का जायजा लेंगे और यह जानेंगे भी गरीबों को मिलने वाले भोजन व सामुदायिक किचन की स्थिति क्या है। मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सामुदायिक किचन में कोई त्रुटि न रह जाए इसके लिए रविवार की शाम वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया व नगर परिषद अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। डीडीसी सुरेंद्र प्रसाद, एसडीएम सुनील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने सामुदायिक किचन में बनने वाले भोजन गरीबो द्वारा करने वाले भोजन स्थल, कूड़ादान, पेयजल व अन्य स्थल का निरीक्षण किया। डीडीसी ने बताया कि दो गज की दूरी के साथ टेबल और बेंच पर बैठकर गरीब भोजन करेंगे तथा पास में ही उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कई अन्य मामलों पर भी डीडीसी ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक से वार्ता कर कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में बीडीओ अरुण कुमार, सीओ अनामिका कुमारी, सिटी मैनेजर मनोज भारती समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।