नगर परिषद का होगा अपना अंचल कार्यालय


 पुष्पा गुप्ता की रिपोर्ट ;- 

सशक्त समिति की बैठक में 22 एजेंटों पर लगी मुहर

स्वच्छता को लेकर बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

डेहरी / रोहतास 

 डेहरी नगर परिषद का अपना अंचल कार्यालय होगा। जहां नगर परिषद से जुड़े अंचल कार्यालय कार्य का निष्पादन होगा। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में कचरा चेकपोस्ट भी बनेगा। नए कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रित्विक की उपस्थिति में पहली सशक्त समिति की बैठक में 22 महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लगी। जिसमें डालमियानगर में नगर परिषद का अपना अंचल कार्यालय खुलने समेत अन्य एजेंडा शामिल थे। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह के अध्यक्षता में हुई बैठक में बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के द्वारा 37 के उप धारा 7 के अंतर्गत अस्थाई कर्मियों की सेवा विस्तार करने पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अस्थाई कर्मियों की दैनिक वेतन में बढ़ोतरी पर चर्चा का निर्णय लिया गया। एनीकट स्थिति की चारदीवारी अब्दुल कयूम अंसारी की चारदीवारी एवं अन्य विकास कार्यों हेतु तैयार किए गए प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति देने पर चर्चा किया गया। पूर्व में सशक्त एवं बोर्ड की बैठक द्वारा तारीख प्रस्ताव के क्रिया नियम पर चर्चा क्या निर्णय किया गया। डोर टू डोर कचरा उठाओ हेतु ऑटो टिपर क्रय करने प्रत्येक 2 वार्डो पर एक स्वच्छता चेक पोस्ट का निर्माण तथा प्रत्येक 13 13 वार्ड पर तकनीकी स्वच्छता निरीक्षक नियुक्ति करने पर चर्चा का निर्णय लिया गया। स्वच्छता को लेकर सभी गाड़ियों में स्पीकर बाजा माइकिंग व जीपीएस सिस्टम से लैस करने का निर्णय लिया गया। नगर परिषद के वाहनों के चालक हेतु 25 कुशल श्रेणी के चालक की नियुक्ति विज्ञापन के उपरांत इंटरव्यू एवं दस्तावेज के सत्यापन पर होगी। 75 इंच का टीवी क्रय करने एक अदद सुपर शकर मशीन क्रय करने एक स्काई लिफ्ट मशीन क्रय करने नगर परिषद के कार्यालय के सौंदर्यीकरण करने नगर परिषद कार्यालय एवं बाहर के चौक चौराहे पर पार्किंग निर्माण का निर्णय लिया गया। नगर परिषद का आय बढ़ाने पर सदस्यों ने चर्चा की जिसके लिए ट्रेड लाइसेंस एवं कचरा कलेक्शन शुल्क, शहर में टैक्स कलेक्शन सिस्टम के दर एवं कलेक्शन हेतु टास्क फोर्स का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नए नियम अनुसार सड़क पर अन्य सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने पर जुर्माना का निर्णय लिया गया। शहर के मुख्य चौक चौराहे पर अल्ट्रा हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कंट्रोल कमांड के साथ क्रय एवं स्थापना पर निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में मुख्य पार्षद के सहमति से कोई अन्य मुद्दे पर चर्चा की गई तथा सशक्त समिति सदस्यों ने डेहरी नगर परिषद को बिहार के विकसित नगर परिषद हेतु हर संभव कार्य करने की बात दोहराई। बैठक में ब्रह्मेश्वर नाथ उर्फ काली बाबू, सुमित चौधरी,दीपक पासवान,रंग राल प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।