सड़क पर घूमने निकला युवक को अज्ञात वाहन से कुचलने पर मौत एक सप्ताह पूर्व युवक की हुई थी शादी


 मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-

अम्बा(औरंगाबाद):- 

शनिवार रात सड़क पर घूमने निकला एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना अंबा थानाक्षेत्र के गंगतुआ गांव की है। मृतक 25 वर्षीय राजू कुमार रिसियप थानाक्षेत्र के करेया गांव का रहने वाला था। युवक अपने दो दोस्तों के साथ उक्त गांव अपनी बुआ के घर आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ सड़क पर घूमने निकला था। घूमते वक्त हीं   उसके मोबाइल पर किसी का काॅल आया। दोस्तों को आगे बढ़ने की बात कर वह फोन पर बात करने लगा। सड़क पर बात करते समय हीं  अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वाहन की टक्कर की तेज आवाज सुनकर उसके दोस्त दौड़ते हुए उक्त स्थल पर पहुंचा तो उसे मृत पाया। दोस्तों ने घटना की जानकारी उसकी बुआ के परिवार वालों को दी। घटनाकी सूचना मिलते ही युवक का बुआ के परिवार वाले एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह अंबा थानाध्यक्ष जेके भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। तथा शव को अपने थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के संबंध में  परिजनों से आवेदन की मांग की गयी है। आवेदन प्राप्त होने के बाद अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसका पता लगाया जाएगा। युवक की मौत के बाद उक्त गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ गया काजल का सुहाग


एक सप्ताह पूर्व ही मृत युवक की शादी धूमधाम से कुटुंबा थानाक्षेत्र के चनकप गांव निवासी अनिल पासवान की पुत्री काजल के साथ हुई थी। काजल के हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी छूट नहीं पायी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। घटना के दोनों ओर के परिजनों   के घर कोहराम मच गया  है। शादी में आए रिश्तेदार उसके घर से लौटे भी नहीं थे कि उन्हें हृदयविदारक घटना। देखने को मिल गया। लड़कीवालों ने बड़ी  खुशी के साथ बेटी का विवाह किया था। घटना के बाद वे काजल का पिता टूट चुके हैं। रिश्तेदार मृतक के घर पहुंचकर उसके परिजनों को ढाढ़स बंधाने में लगे हैं। घटना से गांव में गहरी उदासी छा गयी है।