गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
इन्द्रपुरी /रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकन्हा पंचायत अंतर्गत राजस्व गांव बडीहा शक्ति केंद्र पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने की मुख्य अतिथि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ नवीन नटराज उपस्थित हुए आसपास गांव से आए हुए बूथ अध्यक्ष एवं ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं को बताते हुए श्री पांडे ने कहा कि एनडीए सरकार के सफल 7 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में बिहार प्रदेश भाजपा के आह्वान पर करो ना काल मैं दर्जनों गरीब लोगों के बीच संक्रमण चैन को तोड़ने के लिए मास्क का वितरण मंडल अध्यक्ष ने किया भाजपा नेता श्री पांडे ने यह भी बताया कि 13 पंचायत के प्रत्येक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस गरीबों के साथ मनाया कहीं मास्क, कहीं सेनीटाइजर और कहीं अनाज का वितरण किया गया मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, बसंत पांडे, बूथ अध्यक्ष अक्षय पांडे, ललन प्रसाद, आदित्य पांडे, विजय कुमार, राजेंद्र पांडे, शशि भूषण समेत अन्य लोग शामिल हुए
