मयंक की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):-
एक ओर जहाँ कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए सरकार और प्रशासन एड़ी चोटी एक कर दिया है तो वहीं दुसरी ओर प्रखंड के सोननदी नदी से आवेध बालू उठाव करने के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर को बारूण पुलिस ने बालु सहित जप्त किया। हालांकि बारूण के नेशनल हाईवे पर पत्थर का ब्रेकेडिंग कर पुलिस का सख्त पहरा दिया जाता है, जिसके कारण इधर कुछ दिनों से बालू का अवैध उठाव बिलकुल बंद है। वही दुसरे तरफ बारूण दाउदनगर क्षेत्र के कुछ जगहो पर अवैध खनन व डम्पिंग का शिकायत लगातार मिल रहा था। ताजा मामला में देखा जाय तो लॉक डाउन के दौरान अवैध रूप से सोन नदी से बालू उठाव करने के खिलाफ गुप्त सूचना पर बारूण थानाध्यक्ष राजकुमार ने शनिवार की रात्रि को छापेमारी कर बारूण थानाक्षेत्र के मंगरहिया गांव के पास से अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर व एक ट्रक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि जप्त ट्रैक्टर और ट्रक को बारूण थाना परिसर में रखा गया है। जप्त वाहन के बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान भी अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे थे और इसकी गुप्त सुचना मिली थी इसी सुचना के आधार पर अवैध बालू उठाव करते तीन वाहन को जब्त किया गया है। जब्त ट्रैक्टर व ट्रक की सूचना जिला खनन विभाग को दिया गया है। मामले को लेकर चालक और वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
